टेक फॉर टुमारो थीम पर छात्रों के लिए वेबसाइट डिजाइनिंग प्रतियोगिता का किया आयोजन

टेक फॉर टुमारो थीम पर छात्रों के लिए वेबसाइट डिजाइनिंग प्रतियोगिता का किया आयोजन


कालका , सितंबर ( विपुल मंगला ) : राजकीय महाविद्यालय कालका की प्राचार्या डॉक्टर गीता सुखीजा के कुशल नेतृत्व में कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा टेक फॉर टुमारो थीम पर बीसीए तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए वेबसाइट डिजाइनिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों की रचनात्मक व तकनीकी  कौशल को बढ़ावा देना तथा उन्हें वास्तविक समस्याओं के तकनीकी समाधान खोजने के लिए प्रेरित करना था। प्रतियोगिता में कुल 20 छात्रों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने महिला सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, कस्टमाइज्ड कैजुअल वेयर डिजाइनिंग, बायोमेट्रिक उपस्थिति जैसी उपयोगी विषयों पर नवाचारी वेब एप्लीकेशन डिजाइन किये। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं। वंशिका प्रथम स्थान पर रही, सूरज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, इशू और दिया ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में तकनीक आधारित समाधानों पर कार्य करने के लिए एक सार्थक मंच प्रदान किया। प्रस्तुत कार्यक्रम कंप्यूटर विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉक्टर भूप सिंह, डॉक्टर नीरू कंबोज, डॉक्टर सोनिया और डॉक्टर शबनम अरोड़ा के मार्गदर्शन और दिशा निर्देशन में किया गया।

Comments