शक्ति रानी शर्मा के प्रचार में आई तूफानी तेजी, मिल रहा जनसमर्थन
- पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने संभाली प्रचार की कमान, पीएम मोदी की रैली का दिया निमंत्रण।
- बेटी प्राची शेट्टी और पुत्रवधू ऐश्वर्या पंडित ने किया डोर टू डोर प्रचार
रिपोर्ट : अख्तर फारूकी,अजीत सिंह :
चुनाव प्रचार कार्यालय में शुक्रवार को कालका पिंजौर के कई युवाओं ने भाजपा की नीतियों में आस्था दिखाते हुए बीजेपी का दामन थामा।
इस मौके पर शक्ति रानी शर्मा की पुत्रवधू ऐश्वर्या पण्डित भी मौके पर मौजूद रहीं। उन्होंने भाजपा में शामिल होने वाले युवाओं काेे पटका पहनाकर स्वागत किया।
वहीं कालका विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान शक्ति रानी शर्मा की शक्ति दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कालका क्षेत्र में जहां युवा महिला और बुजुर्ग भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं वही कालका के कई गांव में भी अब बीजेपी पार्टी दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की कर रही है। इसी सिलसिले में कई गांवों के सरपंचों और पूर्व सरपंचों ने शक्ति रानी की उपस्थिति में भाजपा पार्टी को ज्वाइन किया।
भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा ने बताया कि क्षेत्रवासी उन्हें एक बार सेवा का मौका देंगे तो वह इस क्षेत्र से सभी प्रकार की समस्याओं को जल्दी से जल्दी हल करने का उनका प्रयास रहेगा। उन्हें क्षेत्र की हर छोटी बड़ी समस्या का पूर्णता से ज्ञान है और छोटी समस्या हल करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार और शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी बड़े साधन उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि बड़े दुख की बात है कि जब भी चुनाव प्रचार का दौरा कर रहे हैं तो कई जगह देखा कि कई गांव में शिक्षा सुविधा न के बराबर है और बच्चों को पढ़ने के लिए बड़े दूर-दूर जाना पड़ता है। जिसके लिए माता-पिता और बच्चों को बहुत ही कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया की सरकार बनते ही सबसे पहले ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य के ऊपर पुरजोर ध्यान दिया जाएगा।
*पीएम मोदी की रैली का निमंत्रण पत्र बांटा*
शुक्रवार को कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के पारिवारिक सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए लोगों निमंत्रण पत्र बांटे। इस दौरान पिंजौर रत्तपुर कालोनी के घरों और मार्केट में नीना शर्मा और अनीता दादा की अगुवाई में निमंत्रण पत्र बांटेे। पिंजौर भाजपा पार्टी की कई महिला पदाधिकारी ने इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और लोगों को पीएम की रैली में पहुंचने की अपील की।
*बारिश के बाबजूद शर्मा परिवार ने पैदल नाप डाली कालका विधानसभा*
शुक्रवार सुबह से शर्मा परिवार के तमाम सदस्य कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी की रैली का निमंत्रण दिया। शक्ति रानी शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद मंत्री, पुत्र सांसद कार्तिकेय शर्मा, पुत्रवधू ऐश्वर्या पंडित, सुपुत्री प्राची शेट्टी, व तमाम रिश्तेदारों ने रैली का निमंत्रण दिया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा व उनकी सुपुत्री रायपुररानी में लगातार लोगों के बीच जाकर शक्ति रानी शर्मा का प्रचार करते दिखे। साथ ही उन्होंने पीएम की रैली के लिए निमंत्रण भी दिया।
*पुत्रवधु ने थामी प्रचार की कमान*
कालका विधानसभा के पिंजौर के क्षेत्र ईश्वर नगर में ऐश्वर्या पंडित ने भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा से आशीर्वाद लिया और घर-घर और बाजार में दुकानों पर जाकर कुरुक्षेत्र में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए निमंत्रण पत्र दिया और शक्ति रानी के पक्ष में वोट करने की अपील की।
*शक्ति रानी शर्मा को मिल रहा हर वर्ग का समर्थन*
पिंजौर से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को कालका स्थित भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शक्ति रानी की अगुवाई में बीजेपी ज्वाइन की। जमील खान, गांव अम्बवाला पंचायत बृजकोटियां, असलम खान, शकील खान, नसीम खान, अरमान खान, मनु ने थामा भाजपा का दामन।
Post a Comment