Top News

शिक्षक गौरव पुरस्कार से विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यो को किया सम्मानित: नवीन गोयल

शिक्षक गौरव पुरस्कार से विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यो को किया  सम्मानित: नवीन गोयल 
रिपोर्ट : विपुल मंगला

गोयल बुक डिपो कालका के एम डी  नवीन गोयल व सी ई ओ मीनू गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा दूसरे शिक्षक गौरव पुरस्कार का  आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एक निजी होटल में किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए प्रधानाध्यापकों को सम्मानित करना है।
शिक्षक गौरव पुरस्कार  योगदान देने वाले सभी प्रधानाध्यापकों को दी जाने वाली एक मान्यता है
विद्यालयों की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान। स्कूल की देखरेख की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापकों की होती है
प्रशासन, संकाय और छात्र की।
इस कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप में  डॉ. जगदीश नेगी, उप. निदेशक, उच्च शिक्षा, जिला-सोलन
और सतपाल कौशिक डीईओ, जिला-पंचकूला  और गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ. ऋषि आचार्य प्रिंसिपल  पीएआई वेदा एनिमेशन कॉलेज, आज़म कैम्पस पुणे एवं  कंवलजीत सिंह रंधावा  प्रिंसिपल  एमजीएन पब्लिक स्कूल  जालंधर ने शिरकत की।
इस मौके पर कालका ,पिंजौर व बद्दी के प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। पूजा ठाकुर सेपिएंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल वासुदेवपूरा पिंजौर,डॉ पीयूष पूंज सेंट विवेकानंद  मिलेनियम स्कूल पिंजौर,  स्मृति मेहता अकाल जोत पब्लिक स्कूल लोहगढ़ पिंजौर, सुसान भागरा रूट्स कंट्री स्कूल डी. एल. एफ. वैली अमरावती पिंजौर, स्वर्ण कौर पी. सी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिंजौर, नैंसी हांडा न्यू इंडिया हाई स्कूल पिंजौर, प्रदीप कुमार जे. पी. गुरुकुल हाई स्कूल पिंजौर, अंशी भनोट वी. आर .सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल बद्दी, मरीन पॉल बद्दी इंटरनेशनल स्कूल बद्दी, गिरेन्द्र पाल द डीवाइन इंटरनेशनल स्कूल चक्की मोड़, फादर रीमोन सेंट ल्युक्स स्कूल बद्दी, कामिनी शर्मा  बी. आई. सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बद्दी, नवजीत कौर विर्क ग्रीन एप्पल पब्लिक स्कूल बद्दी,कुलदीप शर्मा आर्य स्कूल कालका,पूनम गौतम बाल भारती स्कूल कालका, राज कुमार आर्य गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कालका प्रधानाचार्यो को शिक्षक गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।डी ई ओ सतपाल कौशिक ने   बताया कि इस कार्यक्रम में कालका, पिंजौर, बद्दी के प्रतिष्ठित प्रधानाचार्यो को शिक्षक गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया। सतपाल कौशिक
डी ई ओ ज़िला पंचकूला  ने गोयल बुक डिपो के एम डी नवीन गोयल का दिल की गहराइयों से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि नवीन गोयल ने ऐसा मंच प्रदान किया है जिसमे उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाचार्यो को सम्मानित किया गया। यह मुहिम जो इन्होंने चलाई हैं बहुत ही सरहानीय है। नवीन गोयल ने आये हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया जिन्होंने इस कार्यक्रम में पहुंच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post