Top News

मुख्यमंत्री ने पंचकूला के पिंजौर में एशिया की सबसे बड़ी आधुनिक सेब, फल एवं सब्जी मंडी के प्रथम चरण का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने पंचकूला के पिंजौर में एशिया की सबसे बड़ी आधुनिक सेब, फल एवं सब्जी मंडी के प्रथम चरण का किया उद्घाटन

:मंडी बनने से हरियाणा के फल व सब्जी उत्पादक किसानों व कारोबारियों को लाभ होगा – मुख्यमंत्री


पिंजौर, जुलाई ( विपुल मंगला ) हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी का पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने स्वागत किया। इस मौके पर 
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री हरियाणा कंवर पाल गुज्जर ,हरियाणा विधानसभा अध्य्क्ष ज्ञान चंद गुप्ता भी मौजूद रहे ।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला ज़िले के पिंजौर में एशिया की सबसे बड़ी आधुनिक सेब, फल एवं सब्जी मंडी  में  पिंजौर के प्रथम चरण का उद्घाटन किया और किसानों व व्यापारियों के कल्याण के लिए अनेक सौगात दी।
मुख्यमंत्री ने आधुनिक सेब, फल एवं सब्जी मंडी, पिंजौर में व्यापार को बढ़ाने के लिए इस मंडी में मार्केट फीस 1 प्रतिशत से घटाकर 0.5 प्रतिशत करने की घोषणा की।  
साथ ही कालका विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए पांच करोड़ रूपये की राशि देने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि आधुनिक सेब, फल व सब्जी मंडी पिंजौर एशिया की सबसे बड़ी आधुनिक मंडी होगी। 78 एकड़ क्षेत्र में फैली इस मंडी के निर्माण पर 220 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके प्रथम चरण का निर्माण 14 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से 10 एकड़ क्षेत्र में किया गया है। इसके दूसरे चरण का कार्य प्रगति पर है, जो 31 दिसम्बर, 2024 तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां पर मण्डी बनने से हरियाणा के फल व सब्जी उत्पादक किसानों व कारोबारियों को लाभ होगा। इसके साथ ही हिमाचल व जम्मू-कश्मीर के सेब उत्पादकों व सेब से जुड़े कारोबारियों को भी लाभ होगा।
 उन्होंने कहा कि पिंजौर में इस सेब, फल और सब्जी मण्डी की स्थापना से इस क्षेत्र में कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।इस अवसर पर आढ़ती एसोसिएशन ने स्मृति चिन्ह देकर मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।
कालका की पूर्व विधायक  लतिका शर्मा ने कहा कि आधुनिक सेब, फल एवं सब्जी मंडी पिंजौर के शुरू होने से लगभग 10 हजार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और किसानों के लिए नए आयाम स्थापित होंगे।  उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि पिंजौर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले मैंगो मेले की तर्ज पर सेब मेले का भी आयोजन किया जाए। उन्होंने कालका विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए पांच करोड़ रूपये की राशि दिए जाने पर मुख्यमंत्री  नायब सिंह का धन्यवाद किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post