Top News

ईद- उल- अजहा का त्योहार कालका में धूमधाम के साथ मनाया गया

कालका 17 जून ( विपुल मंगला): ईद- उल- अजहा का पर्व कालका में धूमधाम से मनाया गया।  कालका में भी हाफीज मोहम्मद राशिद इमदादी इमाम जामा मस्जिद कालका ने ईदगाह में ईद- उल- अज़हा की नमाज अदा करवाई। इस दिन लोगो ने  शांति और सुख समृद्धि के लिए दुआएं मांगी। ईद की नमाज के बाद लोगो ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। काफी संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अदा की।
 इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक ईद- उल- अजहा का पर्व 12 वें महीने की 10 तारीख को मनाया जाता है। रमजान महीने के खत्म होने के 70 दिन बाद ईद उल अज़हा का त्योहार मनाया जाता है। इस बार 17 जून को यह पर्व मनाया गया। ईद उल अजहा को बकरीद भी कहा जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post