दर्शन अकादमी कालका में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

दर्शन अकादमी कालका में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

कालका , जनवरी ( विपुल मंगला )

दर्शन अकादमी, कालका में गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में प्रातः विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य निखिल खुराना  द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।
इसके पश्चात कक्षा नर्सरी से चौथी तक के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित कविताएँ, भाषण एवं नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना देखने को मिली। 
प्रधानाचार्य  निखिल खुराना ने सभी विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा संविधान एवं गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। उन्होंने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।
इसके अतिरिक्त विद्यालय की कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों ने कालका कॉलेज ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लिया। विद्यार्थियों ने परेड, डंबल एवं पीटी प्रदर्शन के माध्यम से विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम अनुशासन, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Comments