77वे गणतंत्र दिवस पर कालका विधायक ने किया ध्वजारोहण
77वे गणतंत्र दिवस पर कालका विधायक ने किया ध्वजारोहण
: विधायक ने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की ली सलामी
कालका , जनवरी ( विपुल मंगला ) 77वे गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर श्रीमती अरूणा आसफ अली राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कालका में विधायक शक्ति रानी शर्मा ने मुख्यअतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया व परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली।
शक्ति रानी शर्मा ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होनेे कहा कि आज का यह दिन हमें उन अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है, जिनके त्याग और बलिदान के कारण हमें स्वतंत्र भारत में सम्मानपूर्वक जीने और गणतंत्र दिवस मनाने का गौरव प्राप्त हुआ है।
उन्होने कहा कि 26 जनवरी 1950 के दिन ही भारत का संविधान लागू हुआ था। संविधान ने हमें न्याय, स्वतंत्रता, समाजता और बंधुत्व के अधिकार प्रदान किए। इसी के साथ भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणराज्य बना। इस ऐतिहासिक अवसर पर वे संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी तथा संविधान सभा के सभी सदस्यों को नमन करती हूँ। गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह हमें राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। यह दिन हमें उन महान विभूतियों का स्मरण कराता है, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम और संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, लाला लाजपत राय, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ राजेंद्र प्रसाद सहित असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के संघषों के परिणामस्वरूप ही भारत एक सशक्त गणराज्य के रूप में खड़ा है।
उन्होने बताया कि स्वतंत्रता के पश्चात भारत ने निरंतर प्रगति करते हुए विश्व में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। इस विकास यात्रा में हमारे दूरदर्शी नेतृत्व, मेहनतकश किसान, श्रमिक, कारीगर, वैज्ञानिक और युवाओं का अतुलनीय योगदान रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अभूतपूर्व विकास की ओर अग्रसर है। भारत ने न केवल रक्षा क्षेत्र में मजबूती हासिल की है, बल्कि चंद्रयान, मंगलयान और सूर्ययान जैसे अंतरिक्ष अभियानों में भी ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त की हैं। चंद्रयान-3 के माध्यम से भारत का चंद्रमा के दक्षिणी धु्रव पर सफल अवतरण विश्व के लिए गर्व का विषय है। इस राष्ट्रीय प्रगति में हरियाणा का योगदान भी उल्लेखनीय रहा है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि हरियाणा ने सामाजिक, आर्थिक, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है। स्वतंत्रता आंदोलन में हरियाणा की भूमिका को सम्मान देते हुए अंबाला में स्वतंत्रता संग्राम स्मारक बनाया गया है। हरियाणा की कई योजनाए और नीतियां अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन चुकी हैं।
उन्होने कहा कि हरियाणा का युवा देश की सीमाओं की रक्षा को अपना गौरव मानता है। यही कारण है कि भारतीय सेना में हर दसवां सैनिक हरियाणा से है। हम शहीदों के बलिदान का ऋण कभी नहीं चुका सकते, लेकिन उनके परिवारों के कल्याण के माध्यम से उनके प्रति अपनी कृतज्ञता अवश्य प्रकट कर सकते हैं। इसी सोच के तहत सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण से जुड़ी अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। जिनमें शहीदों के लिए अनुग्रह राशि में वृद्धि और अग्निवीरों के लिए विशेष प्रावधान शामिल है।
उन्होने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास और हरियाणा एक, हरियाणवी एक के संकल्प को आधार बनाकर वर्तमान राज्य सरकार ने सुशासन और जनसेवा को अपनी प्राथमिकता बनाया है। शासन व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने के लिए अनेक सुधार किए गए है। परिवार पहचान पत्र जैसी व्यवस्था के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया है कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्ति तक सीधे पहुंचे।
उन्होने बताया कि प्रशासन में सूचना प्रौद्योगिकी के व्यापक उपयोग से पारदर्शिता बढ़ी है और जनता तथा सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ है। आज सामाजिक सुरक्षा पेंशन, शगुन योजना, स्वास्थ्य बीमा, राशन, कृषि भुगतान जैसी सुविधाएं बिना किसी बाधा के सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रही हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, कृषि, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, युवा कल्याण और सामाजिक सुरक्षा जैसे सभी क्षेत्रों में सरकार ने ठोस कार्य किए है। इन प्रयासों से हर वर्ग के लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है और विकास का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचा है।
इसी विकास यात्रा में कालका विधानसभा क्षेत्र भी पीछे नहीं रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदशी नेतृत्व और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल मार्गदर्शन में कालका क्षेत्र में सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत संरचना से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।
उन्होने बताया कि विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन के प्रयासों से कालका के लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। वे भी कालका की समस्त जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ और उनके नेतृत्व के लिए धन्यवाद देती हूँ, जिनकी प्रेरणा से हमारा क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
उन्होने कहा कि गणतंत्र दिवस के इस शुभ अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत और समृद्ध भारत का निर्माण करेंगे। संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए हम सब मिलकर सशक्त भारत और विकसित भारत की दिशा में निरंतर आगे बढ़ेंगे।
उन्होने कहा कि आओं हम सब मिलकर अपने प्रदेश और देश को स्वच्छ, स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध बनाने का संकल्प लें।
कालका विधायक ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कालका उपमण्डल के वार विडो, स्वतंत्रता सेनानियों, लोकतंत्र सैनानियों व उनकी परिजनों को शाॅल पहनाकर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वाले स्वतंत्रता सेनानी-
जितेन्द्र कुमार पुत्र स्व. हरि चन्द, बरकत राम पुत्र स्व. हरबंस लाल, देविन्द्र पुत्र स्व. परमानंद, अजमेर सिंह, जोध सिंह।
कालका उपमण्डल की सम्मानित होने वाली वारविडो निम्न हैं।
सलोचना पत्नी सिपाही ओम प्रकाश, दर्शन कौर पत्नी सिपाही गुरदेव सिंह, रजनी देवी पत्नी अशोक जमवाल।
कालका उपमण्डल के लोकतंत्र सेनानी व उनकी पत्नियों की सूचीः
राम रत्न पुत्र बीरु राम, पृथ्वीराज पुत्र मदन लाल, सुदर्शन कुमार, पुत्र सुख दास, कांता मारवाह पत्नी स्व. सोहन लाल, संतोष शर्मा पत्नी स्व. नरदेव शर्मा राजदुलारी पत्नी स्व . शिव प्रसाद, शकुन्तला गर्ग, पत्नी स्व. चेला राम, शकुन्तला देवी, पत्नी स्व. बृज मोहन, पदमा ग्रोवर पत्नी स्व. कृष्ण लाल, मनजीत कौर पत्नी स्व. कवंरजीत सिंह, प्रेमलता मित्तल पत्नी स्व. राम किशनवासी, सरला गुप्ता पत्नी स्व. जितेन्द्र कुमार।
विधायक कालका शक्ति रानी शर्मा ने गणतंत्रता दिवस में
प्रतिभागी स्कूली बच्चों को एक लाख रुपये की राशि इनाम स्वरूप देने की घोषणा की।
विधायक कालका शक्ति रानी शर्मा ने गणतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपने क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को ने मौमेंटो देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सोफिया कॉन्वेंट स्कूल का ग्रुप डांस, अलपाइन स्कूल, अकालजोत स्कूल पिंजौर का गटका, एसएसडी स्मार्ट स्कूल की युनिटी ईन डार्वसिटी, आर्य गर्ल्स सीनीयर सैकेंडरी स्कूल का पंजाबी गिद्वा, सेंट विवेकानंद मिलेनियम स्कूल का डांस कोरियोग्राफी, युनिसन इंटरनेशनल स्कूल का ग्रुप डांस, बाल भारती स्कूल का देशभक्ति डांस, आयशर स्कूल का डांस, नोबल हाई स्कूल पिंजौर के हरियाणवी डांस ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुती दी।
इस अवसर पर काली माता मंदिर कालका का कमल के फूल, माडॅल की सुंदर झांकी, नगर परिषद की स्वच्छता का संदेश देती हुई, सिंचाई विभाग की जल जीवन अभियान को दर्शाती हुई, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के पानी बचाओ जीवन बचाओ के थीम पर आधारित झांकी व वन विभाग की पेड लगाओ जीवन बचाओ पर आधारित झांकियों ने सबका मन मोह लिया। सभी झांकियों को मुख्यअतिथि ने मौमेटों देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर नगर परिषद के चेयरमेन कृष्ण लांबा, एसडीएम कालका संयम गर्ग, बीजेपी की उपाध्यक्ष पवन कुमारी शर्मा, महामंत्री भुवनजीत सिंह, जिला सचिव संगीता, ओबीसी मोर्चा के जिला प्रधान नरेश धीमान, मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल शर्मा, तहसीलदार विवेक गोयल, एसीपी आशीष कुमार, बीडीपीओ विनय प्रताप सिंह , ई ओ जरनैल सिंह व नगर परिषद के एमसी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
Comments
Post a Comment