Top News

ओबीसी कालका वर्कशॉप ब्रांच में होली मिलन उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया

ओबीसी कालका वर्कशॉप ब्रांच में  होली मिलन उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया 
कालका, मार्च ( विपुल मंगला ) :
ओबीसी कालका वर्कशॉप ब्रांच के शाखा सचिव संजीव कुमार की अध्यक्षता में होली मिलन उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
ओबीसी कालका वर्कशॉप ब्रांच के शाखा अध्यक्ष संजीव कुमार ,शाखा सचिव प्रदीप कुमार,कार्यकारी अध्यक्ष शशांक, उपाध्यक्ष घनश्याम यादव, सहायक शाखा सचिव सतविंदर सिंह,मान सिंह,राकेश यादव,तेजवीर सिंह,एवमं मोहन सिंह,संजीव सैनी व समस्त पदाधिकारियों ने कालका वर्कशॉप में सवर्प्रथम बाबा विश्वकर्मा जी की प्रतिमा को होली का रंग लगाकर सबके मंगलमय भविष्य की कामना की,और कालका वर्कशॉप के निर्माण प्रबंधक हरदेव सिंह को रंग लगाया गया एवमं उन्हें मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी गई।
उसके उपरांत कालका वर्कशॉप के प्रत्येक कर्मचारियों, जे ई, 
एस एस ई, को उनके कार्यस्थल पर जाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी कर्मचारियों को रंग लगाया गया।
ओबीसी ब्रांच की इस पहल से सभी कर्मचारियों में खुशी का माहौल बन गया। वर्कशॉप के सभी कर्मचारियों ने ओबीसी इस पहल को खूब सराहा व स्वागत किया।अंत में ओबीसी के शाखा अध्यक्ष  संजीव कुमार  ने सभी पदाधिकारियों का इस आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post