ओबीसी कालका वर्कशॉप ब्रांच के शाखा अध्यक्ष ने संगठन की उन्नति के लिए की चर्चा

ओबीसी कालका वर्कशॉप ब्रांच के शाखा अध्यक्ष ने  संगठन की उन्नति के लिए की  चर्चा

कालका ,मार्च ( विपुल मंगला) प्रधानकार्यालय के दिशानिर्देश अनुसार ओबीसी कालका वर्कशॉप ब्रांच के शाखा अध्यक्ष  संजीव कुमार, शाखा सचिव  प्रदीप कुमार,शाखा कार्यकारी अध्यक्ष  शशांक लखनऊ कारखाना मंडल मंत्री  जी.एस. यादव ,मंडल सचिव दिवाकर ,मंडल वित्त सचिव  मनोज कुमार,मंडल संगठन सचिव, सत्यवान यादव ,शाखा सचिव दिवाकर ,व अमर सिंह यादव से लखनऊ,आलमबाग,चारबाग़, कार्यलय में सप्रेम भेंट की तथा संगठन की उन्नति के लिए चर्चा की। कारखाना मंडल मंत्री  जी.एस. यादव , ने ओबीसी कालका वर्कशॉप के कार्यप्रणाली की सराहना की एवमं शाखा सचिव  दिवाकर  ने ओबीसी कालका वर्कशॉप ब्रांच के शाखा अध्यक्ष संजीव कुमार  की सराहना की व उनके एवमं समस्त कालका ब्रांच के उज्ज्वल भविष्य के कामना की। अंत में सभी को एकता का संदेश दिया।
कालका वर्कशॉप ब्रांच ने भी नारा लगाते हुए
ओबीसी एकता जिंदाबाद।

Comments