Top News

छठ वेलफेयर सोसाइटी पिंजौर-कालका के कार्यालय का किया शुभारंभ

छठ वेलफेयर सोसाइटी पिंजौर-कालका के कार्यालय का किया  शुभारंभ


पिंजौर , नवंबर ( विपुल मंगला ) : बिनोद दुबे की अध्यक्षता मे छठ वेलफेयर सोसाइटी पिंजौर-कालका कार्यालय का शुभारम्भ किया गया ।
उपाध्यक्ष  बी बी मिश्रा, महासचिव  अमरेश सिंह व कोषाध्यक्ष  राकेश चौहान ने बताया कि कार्यक्रम के विशिष्ट सानिध्य लतिका शर्मा राष्ट्रीय महिला कोषाध्यक्ष व पूर्व विधायिका, मुख्य अतिथि कृष्ण लाल लाम्बा प्रधान नगर परिषद,  नाराता राम मंडल अध्यक्ष,  संगीता वैशला प्रमुख चुनाव आयोग व राहुल मल्होत्रा जिला महामंत्री युवा मोर्चा सभी उपस्थित रहे।
कार्यालय का शुभारम्भ पूरे विधि विधान से मंत्रोउच्चारण  के साथ लांबा ने रिबन काट कर किया। 
सभा के सचिव  सुरेश यादव , उपाध्यक्ष सुनीता सिंह व मुख्य सलाहकार  नंदकिशोर पांडे  ने बताया की की कालका-पिंजौर के आस पास 16 हजार पूर्वांचली परिवार रहते है व उन्हें आज तक पक्का छठ घाट व स्थाई जगह सरकार द्वारा प्रदान नहीं कि गई है।
लांबा ने आश्वासन दिया है की पक्का छठ घाट व भवन बनाने के लिए जो भी उचित कदम होगा वो उठाएंगे।
इस मौके पर  संजय झहा,अतीत गुप्ता, एम पी शुक्ला,स्वतंत्र शुक्ला, भारतेंदु शुक्ला, वी एस चौहान, अमरदीप वर्मा, शैलेन्द्र त्रिपाठी, बी आर त्रिपाठी, रम्भा मिश्रा, रीना दुबे व रमाकांत कुशवाहा व राकेश तिवारी व बहुत सारे पूर्वांचली लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post