*भाजपा हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत*
पिंजौर 28अक्तूबर ( विपुल मंगला ) : कालका की पूर्व विधायक व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा लतिका शर्मा ने भाजपा हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का पुष्पगुच्छे एवं माता की चुनरी उढ़ा कर किया स्वागत।
इस मौके पर पत्रकारवार्ता में पूर्व विधायक ने कहा की हमारी भारतीय जनता पार्टी में किसी भी सामान्य कार्यकर्ता को कोई भी पद दायित्व उनकी क़ाबलियत के अनुसार दिया जा सकता है और इसी के तहत हमारे नवनियुकत प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने भी एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में काम किया था जिन्हें अब प्रदेश भाजपा की जिमेदारी सौंपी गयी है। ये पूर्व में नारायणगढ़ हल्के से विधायक रहे हैं एवं वर्तमान में कुरुक्षेत्र से सांसद भी हैं। इसके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम् प्रकाश धनकड को भी उनके सफल कार्यकाल एवं राष्ट्रीय टीम में शामिल होने पर बधाई दी।
इस मौके पर ज़िला महामंत्री प्रमजीत कौर, प्रदेश कार्यकारी सदस्य बंतो कटारिया, तरसेम गुप्ता, सतबीर सिंह राणा ब्लॉक समिति चेयरमैन, ओबीसी मंडल अध्यक्ष नरेश मुरादनगर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तरसेम शर्मा, युवा नेता सुभम् शर्मा, बीडीसी प्रतिनिधि हरिपुर देवेंद्र शास्त्री, सरपंच रोहित सैनी, सरपंच बलजीत सैनी, सरपंच प्रतिनिधि बंत सिंह, सरपंच प्रतिनिधि कल्याण सिंह आदि विभिन्न कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment