कालका राजकीय कॉलेज एल्यूमिनी अध्यक्ष विजय बंसल एडवोकेट ने कॉलेज के एनएसएस कैंप का किया समापन
कालका राजकीय कॉलेज एल्यूमिनी अध्यक्ष विजय बंसल एडवोकेट ने कॉलेज के एनएसएस कैंप का किया समापन
कालका ,जनवरी (विपुल मंगला )
श्रीमती अरुणा आसिफ अली पोस्टग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज कालका में बॉयज एंड गर्ल्स यूनिट कैंप का 7 दिवसीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक शिविर (एनएसएस कैंप) का अयोजन कॉलेज प्रशासन की ओर से किया गया। गत दिवस कैंप के अंतिम दिन समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजकीय कॉलेज एल्यूमिनी एसोसिएशन अध्यक्ष विजय बंसल एडवोकेट थे । जबकि कॉलेज प्रिंसिपल गीता सुखीजा ने कैंप की अध्यक्षता की। एनएसएस कैंप के स्वयंसेवकों ने कालका के गांव टगरा हकीमपुर को गोद लिया था। इस दौरान छात्रों ने वहां पर सात दिवसीय जागरूकता कैंप का आयोजन किया। जिसमें छात्रों ने वृक्षों की नीचे की सफाई की, उन्हें सजाकर लोगों को वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया, नशे जैसे बुरी लत को त्यागने, साक्षर बनने, युवाओं की खेलों के प्रति रुचि दिखाने, सामाजिक सेवा, देशभक्ति, एड्स, स्वच्छता जैसे विभिन्न विषयों पर लोगों को जागरूक किया। छात्रों ने इस दौरान गांव में स्वच्छता अभियान चलाया और रैली भी निकाली। कैंप समारोह में पहुंचने पर कॉलेज स्टाफ और छात्रों ने विजय बंसल एडवोकेट का गर्म जोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 100वीं जयंती पर भारत सरकार द्वारा एनएसएस कैंप की शुरुआत गत 24 सितंबर 1969 को आरंभ की गई थी यह कैंप सबसे पहले देशभर की 37 यूनिवर्सिटीयों में आरंभ करने के बाद उसे राजकीय कॉलेज और बाद में स्कूल स्तर पर भी आरंभ किया गया। उन्होंने कहा कि इस कैंप के माध्यम से छात्रों का कौशल विकास होता है, नशे एवं अन्य बुराइयों के विरुद्ध लड़ने की प्रेरणा मिलती है, छात्रों का आत्मविश्वास जागता है, देशभक्ति की भावना पैदा होती है और लोगों को देश के विकास के लिए जागरूक किया जाता है। विजय बंसल एडवोकेट ने कहा कि यह कालका वासीयों के लिए बड़े ही गर्व की बात है कि इस राजकीय कॉलेज की प्रिंसिपल गीता सुखीजा ने भी इसी राजकीय कॉलेज कालका में शिक्षा ग्रहण की है। उन्होंने बताया कि चौधरी भजनलाल की सरकार के कार्यकाल में उन्होंने कालका राजकीय कॉलेज में एम ए की कक्षाएं आरंभ करवाई, ऑडिटोरियम का निर्माण करवाया, साइंस ब्लॉक, लाइब्रेरी भवन का निर्माण और गर्ल्स कॉमन रूम का निर्माण करवाया गया था। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी वे कॉलेज भवन और कॉलेज के छात्रों के विकास के कार्य करवाने का प्रयास करते रहेंगे।
इस दौरान बॉयज यूनिट के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर आशीष दहिया, गर्ल्स यूनिट की प्रोग्राम ऑफिसर थी सविता। समझ में प्रोफेसर रमाकांत प्रोफेसर सविता, प्रोफेसर गीता, प्रोफेसर जसपाल सिंह, पूर्व छात्र अमन सिंह और राम ने कैंप में काफी सहयोग दिया। जबकि विजय बंसल के साथ लोकेश आदि अन्य लोग थे। समापन समारोह में छात्रों ने रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया और कैंप के दौरान की गई अपनी उपलब्धियां बताई। सात दिवसीय शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों और कैंप में भाग लेने वाले छात्रों को विजय बंसल द्वारा सम्मानित किया और पुरस्कार वितरण किया गया।
कैंप के समापन भाषण में प्रिंसिपल गीता सुखीजा ने एल्यूमिनी अध्यक्ष विजय बंसल एडवोकेट की प्रशंसा करते हुए कहा कि विजय बंसल ने गवर्नमेंट कॉलेज कालका में स्टूडेंट काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में दो बार सेवाएं दी हैं, इसके अलावा कालका कॉलेज के छात्र संघ के अध्यक्ष का पद भी संभाला है, वर्तमान में वे एल्यूमिनी एसोसिशन के अध्यक्ष भी हैं। विजय विजय बंसल ने भजनलाल सरकार के कार्यकाल के दौरान मार्केट कमेटी कालका के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि विजय बंसल की धर्मपत्नी गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बसोला के प्रिंसिपल से रिटायर हुई हैं और उनके दो बेटों द्वारा कानूनी पेशे के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आगे बढ़ाई जा रही है । वो दोनों ही जिला अदालतों उच्च न्यायालय और भारत के सर्वोच्च न्यायालय में सक्रिय रूप से अनुभवी वकील के तौर पर प्रैक्टिस कर रहे हैं। विजय बंसल ने सन 1986 में राजकीय कॉलेज कालका से बीए की, उसके बाद उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से एम ए (हिंदी) की और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई कर एलएलबी की डिग्री हासिल की, इतना ही नहीं उन्होंने अपनी शिक्षा को आगे बढ़ते हुए कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एम ए भी किया। उन्होंने बताया कि अपने छात्र काल के दौरान विजय बंसल एनएसएस कैंप के एक बेहतरीन वालंटियर भी रहे, जिसके लिए उन्हें कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी द्वारा मेरिट सर्टिफिकेट से सम्मानित भी किया गया था, उन्होंने राज्य और जिला स्तर पर कई एनएसएस कैंप सक्रिय रूप में आयोजित किए। उन्होंने बताया कि सन 1982 में अपनी यात्रा शुरू करते हुए विजय बंसल ने लगातार सामाजिक कानूनी और राजनीतिक मंचों पर काम किया है । उन्होंने सामाजिक कल्याण, क्षेत्रीय सामानता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और नागरिकों के अधिकारों के मुद्दों को विभिन्न प्लेटफार्म पर उठाया। उन्होंने बताया कि विजय बंसल के काम में कानूनी समझ, संगठनात्मक नेतृत्व और जमीनी स्तर की सक्रियता का एक दुर्लभ मिश्रण दिखता है चाहे वह जन आंदोलन, पदयात्राओं, सामाजिक अभियानों या कोर्ट के हस्तक्षेप के माध्यम से हो, उनका सार्वजनिक जीवन सेवा, सुधार और सामान विकास की खोज पर आधारित है। खासकर हरियाणा के हाशिये पर पड़े कालका जैसे क्षेत्र और समुदाय के विकास के लिए उनका योगदान सराहनीय है। विजय बंसल एक गैर सरकारी संस्था शिवालिक विकास मंच के अध्यक्ष के पद पर रहते हुए मंच के माध्यम से शिवालिक क्षेत्र के तीन जिलों के विकास बुनियादी ढांचे और क्षेत्रीय सामान्य से संबंधित मुद्दों को सक्रिय रूप से उठाते हुए उसे आगे बढ़ा रहे हैं।
प्रिंसिपल गीता सुखीजा ने विजय बंसल एडवोकेट का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्होंने अपना कीमती समय निकालकर 7 दिन के एनएसएस कैंप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि बनने का हमारा न्योता स्वीकार किया और आपकी मौजूदगी और प्रेरणादायक समापन भाषण के लिए हम बहुत आभारी हैं।
Comments
Post a Comment