सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की ओर से त्रिभाषी कवि दरबार का किया गया आयोजन
सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की ओर से त्रिभाषी (हिंदी ,उर्दू, पंजाबी) भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन सीताराम मंदिर पिंजौर में किया गया। संतराम शर्मा सुप्रसिद्ध समाजसेवी ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई। आर.पी. मल्होत्रा जनरल सेक्रेटरी गेस्ट ऑफ़ ऑनर, एन.के. शर्मा वाईस प्रेसिडेंट एलाइंस सीनियर सिटीजन सोसाइटीज हरियाणा, पार्षद सौरभ गुप्ता विशिष्ट अतिथियों ने भी सम्मेलन में भाग लिया। गुरदर्शन सिंह मावी (अध्यक्ष साहित्य विज्ञान केंद्र चंडीगढ़) , सिमरनजीत कौर ग्रेवाल ,गुरदास सिंह दास, लाभ सिंह, भरपूर सिंह, गणपत राय कबीर, प्यारा सिंह, दर्शन सिंह तिऊणा,हरभजन कौर
ढिल्लों,किरण बेदी सभी कवि , कवित्रियों ने अपनी शानदार स्वरचित रचनाओं से प्रबुद्ध श्रोताओ को मंत्रमुग्ध किया। त्रिभाषी कवि सम्मेलन में संगीत और साहित्य का मंजुल समन्वय देखने को मिला। उच्च स्तर का त्रिभाषी सम्मेलन केवल उदाहरण मात्र नहीं है साहित्य प्रेमियों के लिए अपने आप में अनुकरणीय है। सम्मेलन का आरंभ परम सत्ता को याद करते हुए मुख्य अतिथि द्वारा तथा गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता प्रधान लाल सिंह, उप प्रधान एस.के. शर्मा ,महासचिव रघुवीर सिंह चौहान एवं कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा की गई। सभी सीनियर सिटीजन के सदस्यों ने संगीतमय कविताओं का भरपूर आनंद उठाया। मंच संचालन शशि गुप्ता ने अत्यंत प्रभावी ढंग से किया। कलाकारों की उपलब्धियां को बताते हुए अंत तक कार्यक्रम एक सूत्र में पिरो कर रखा। कार्यकारिणी में प्रधान लाल सिंह, उप प्रधान एसके शर्मा महासचिव रघुवीर सिंह चौहान ,वाई पी उदासी ,जगदीश वर्मा, अशोक शर्मा, हरभजन सैनी ,धर्मवीर शारदा, शशि गुप्ता ने सभी आगन्तुकों का हृदय से आभार अभिव्यक्त किया। अंत में सभी कलाकारो एवं अतिथियों को शॉल व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। साहित्य प्रेमियों के लिए त्रिभाषी कवि दरबार प्रेरणा का काम करेगा और साहित्य लेखन में लोगो की रुचि उत्पन्न करेगा ऐसा पूर्ण विश्वास है। कार्यक्रम के अंत में एस.के. शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का दिल से आभार अभिव्यक्त किया।
Post a Comment